आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ज्वैलर से 15 लाख के हीरे खरीदे, चेक देकर बैंक में लगाया स्टॉप पैमेंट, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Jeweller lodge FIR for non Payment of Rs 15 Lakh for Diamond #Agra)
आगरा के स्वदेशी बीमा नगर निवासी अजय यादव की अंजना सिनेमा के सामने हेरिटेज टावर में जैम्स एंड ज्वैलरी नाम से फर्म है। हरीपर्वत थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद के रहने वाले परिचित राजीव दीक्षित के साथ बरेली निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उनके शोरूम पर आए और 15 लाख के खरीदे खरीदे, 15 लाख के खरीदे के भुगतान के लिए चेक दिया।
चेक देकर बैंक में लगाया स्टॉप पैमेंट
अजय यादव ने पुलिस को बताया कि अगले ही दिन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फोन कर बताया कि उन्हें 20 25 लाख की ज्वैलरी बेचनी है उससे ही हीरे के पैसे भी काट लिए जाएं, इसलिए अभी चेक ना लगाएं। इसके बाद उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया। 11 नवंबर को चेक लगाया तो बैंक में स्टॉप पैमेंट था। नोटिस के बाद भी भुगतान ना करने पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।