आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 10 प्रतिशत डॉक्टर नहीं मिले, सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी का समय। मरीज परेशान। (Agra News: 10% Doctor absent in SNMC OPD Agra#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। गर्मी के चलते मरीज सुबह ही एसएन की ओपीडी में पहुंच जाते हैं लेकिन डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने एसएन की ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में सुबह नौ बजे 10 प्रतिशत डॉक्टर अनुपस्थित मिले।
एक्सरे कक्ष में भरा गंदा पानी
एसएन की ओपीडी में एक्सरे कक्ष में गंदा पानी भरने से एक्सरे नहीं हुए, इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक एक्सरे की सुविधा बाधित रही।