आगरालीक्स …Agra News: आगरा में उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अलग अलग लोगों से चैटिंग की। पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: Cyber Criminal make Fake ID of Higher Education Minister’s wife#Agra)
आगरा की नार्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय ने शिकायत की है, इसमें कहा ह ैकि अज्ञात लोगों ने उनके फोटो और नाम से दो फेसबुक आईडी बनाईं। इसके बाद अलग अलग लोगों से चैटिंग की और संदेशों का आदान प्रदान किया। इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है, इससे सुरक्षा को खतरा है। जनात में छवि खराब हो रही है। साजिशकर्ता बड़े अपराध भी कर सकते हैं। आरोपियों को जल्द अरेस्ट किया जाए। साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है।