आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप, सेंट पीटर्स कॉलेज परिसर में निकला सांप, कॉलोनी में स्कूटी में मॉनिटर लिजर्ड, नंबर देखें कहां दें सूचना।
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में स्टाफ कैंपस में पानी की टंकी के पास एक इंडियन रैट स्नेक दिखाई दिया। कॉलेज के स्टाफ द्वारा वाइल्डलाइफ़ एसओएस हेल्पलाइन ( 9917109666) को सूचित किया। इसके बाद, रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने सांप को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और यह जाँचने के बाद कि वह घायल नहीं है, उसे जंगल में छोड़ दिया।
आगरा की एक हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने हेल्पलाइन पर संपर्क किया। उन्होंने देखा कि तेज़ गर्मी से बचने के लिए मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) वहाँ खड़ी एक स्कूटी के अंदर छिप गई थी। स्थानीय लोग घबराए हुए थे और कोई मैकेनिक स्कूटी के पास जाने को तैयार नहीं था, इसलिए वाइल्डलाइफ़ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने खुद ही स्कूटी के ज़रूरी हिस्सों को सावधानी से खोला और उसे सुरक्षित बाहर निकाला; वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।
तीसरा रेस्क्यू आगरा में बंगाल मॉनिटर लिज़र्ड ने परिसर की छायादार जगह में पनाह ले रखी थी। सूचना मिलने पर, रेस्क्यू
वाइल्डलाइफ़ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) और रैट स्नेक जैसे सरीसृप हमारे इकोसिस्टम का ज़रूरी हिस्सा हैं, फिर भी शहरी इलाकों में लोग इनके बारे में गलतफहमी पालते हैं और इनसे डरते हैं। इन तीनों मामलों में अच्छी बात यह रही कि लोगों ने ज़िम्मेदारी भरा व्यवहार दिखाया; उन्होंने घबराने या जानवरों को नुकसान पहुँचाने के बजाय प्रोफ़ेशनल मदद लेना बेहतर समझा।”