आगरलीक्स…आगरा में खेली गई अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी टीम टीम डी. बिना विकेट खोए बनाए 267 रन, आदित्य ने 146 तो आर्यन ने 108 रन मारे…जानिए दूसरी टीम कितने रन से हारी
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियागिता का फाइनल मैच टीम डी एवं टीम ए के मध्य खेला गया। टीम डी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 40 ओवर्स में बिना विकेट खोए 267 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें आदित्य शर्मा शानदार शतक 146, आर्यन वर्मा 108 रनों की मदद से एक रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। टीम ए ने जवाब में 203 रन 9 विकेट खो कर बनाये। जिसमें यशवेंद्र गुजर 72, समर्थ चौहान 32, अभिमन्यु चाहर 31 रनों का योगदान दिया। टीम डी की तरफ़ से गेंदबाज़ी करते हुए आदित्य यादव 3, अंकित ने 2 विकेट प्राप्त किए। टीम डी ने 64 रनों से प्रतियोगिता अपने नाम की । प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड आदित्य यादव (खिलाड़ी यूपी अण्डर 14), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ आर्यन वर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ सानिध्य सिंहल को घोषित किया गया। आज के मैच का पुरस्कार वितरण डॉ. सुशील गुप्ता (डायरेक्टर, प्रीलुड पब्लिक स्कूल ), राजेश सहगल वाईस प्रेसिडेंट डीसीएए एवं लॉकेंद्र चाहर रहे। आज के मैच के अंपायर दीपक कौशिक एवं शिवम् सिंह रहे।