Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Teachers angry over proposal to change name of 201 year old Agra College…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Teachers angry over proposal to change name of 201 year old Agra College…#agranews

470

आगरालीक्स…आगरा में 201 साल पुराने आगरा कॉलेज का नाम बदलने का प्रस्ताव. शिक्षकों में रोष. बोले—आगरा कॉलेज एक नाम नहीं, बल्कि आगरा की पहचान का प्रतीक…

महारानी ​अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर एक जून को जीआईसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके साथ ही अभिनेता अनिल जॉर्ज के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ किसी एक जगह का नाम बदलकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर किए जाने की घोषणा कर सकते हैं। जिन जगहों के नाम बदले जाने हैं उसमें ग्रेटर आगरा, 201 साल पुराने आगरा कॉलेज, शाहजहां पार्क, आईएसबीटी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का नाम बदलकर महारानी अहिल्याबाई करने का प्रस्ताव भेजा गया है. मुख्यमंत्री स्तर से निर्णय लिया जाना है कि किस एक जगह का नाम बदल जाएगा.

आगरा कॉलेज के शिक्षकों में रोष
शनिवार को जब आगरा कॉलेज, आगरा के शिक्षकों को यह जानकारी प्राप्त हुई कि महाविद्यालय के नाम परिवर्तन पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है, तो पूरे शिक्षक समुदाय में गहरा असंतोष उत्पन्न हुआ. इस विषय में स्टाफ क्लब, आगरा कॉलेज, आगरा की ओर से शिक्षकों ने एक विरोध ज्ञापन तैयार कर प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उनसे अनुरोध किया गया कि वे इस विषय में मंडलायुक्त, आगरा एवं अध्यक्ष प्रबंध समिति के माध्यम से शासन को शिक्षकगण की भावनाओं से अवगत कराएं.

आगरा कॉलेज शहर की पहचान
शिक्षकों का स्पष्ट मत है कि “आगरा कॉलेज” केवल एक नाम नहीं, बल्कि आगरा शहर की ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. 1823 में स्थापित यह संस्थान न केवल उत्तर भारत के प्राचीनतम महाविद्यालयों में से एक है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, समाज सुधार और आधुनिक शिक्षा आंदोलनों से भी गहराई से जुड़ा रहा है. इस ज्ञापन को सौंपने वालों में प्रमुख रूप से स्टाफ क्लब सचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. भूपेंद्र कुमार चिकारा, उपप्राचार्य डॉ. पी बी. झा, प्रोफेसर भूपाल सिंह, प्रोफेसर विक्रम सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, अविनाश जैन, सत्यदेव शर्मा, धर्मवीर सिंह, डॉ. केशव सिंह और डॉ. सोनल सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे. शिक्षकों ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह अनुचित, अव्यावहारिक और ऐतिहासिक विरासत के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की माँग की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!