Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: More than 50 thousand people will gather at Agra’s GIC ground tomorrow, flying drones is banned…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: More than 50 thousand people will gather at Agra’s GIC ground tomorrow, flying drones is banned…#agranews

414

आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी मैदान में कल अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी​ जयंती समारोह…50 हजार से अधिक लोग जुटेंगे की संभावना, पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध..जानें कहां होगी पार्किंग..कई रास्ते रहेंगे बंद

आगरा में एक जून को जीआईसी मैदान में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें उपराष्ट्रपति, हरियाणा के राज्यपाल, सीएम योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश के कई वीवीआईपी भी आ रहे हैं. यह समारोह बहुत बड़ा होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से 50 हजार से अधिक लोग जुट सकते हैं. पुलिस प्रशासन के अधिकारी आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. वहीं वीआईपी मूवमेंट के चलते एक जून को पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात
इस संबंध में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि ​वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. आगरा के अलावा आसपास के जिलों का फोर्स भी बुलाया गया है. करीब 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे और पीएसी भी तैनात रहेगी. उपराष्ट्र​पति और सीएम के आगमन व प्रस्थान के दौरान रूट बंद रहेगा. बाकी समय सामान्य तरह से यातायात चलेगा.

जानें कहां होगी पार्किंग
दिनांक 01.06.2025 को कमिश्नरेट आगरा के जीआईसी ग्राउण्ड में हो रही जनसभा में प्रतिभाग करने आ रहे वीवीआईपी, वीआईपी तथा सामान्य जन के लिए आवंटित की गयी पार्किंग व्यवस्था निम्नवत रहेगी।

  • वीआईपी व पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्किंग व्यवस्था। जूता प्रदर्शनी पार्किंग (50 कार ) ।
  • सांसद व विधायकगणों की पार्किंग। पंजाबी भवन के बगल में समाधि स्थल (50 वीआईपी कार ) ।
  • सरकारी वाहनों एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों के वाहनों को पार्क कराया जाएगा। डायट कॉलेज पार्किंग (30 कार व 300 बाइक) I
  • सिकंदरा, बोदला, फतेहपुर सीकरी, किरावली की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा। कोठी मीना बाजार पार्किंग(300 बस व 400 बाइक ), अग्रसेन भवन पार्किंग ( 20 कार व 50 बाइक ) |
    शमशाबाद व फतेहाबाद रोड व मधुनगर रोड, एनएच व भगवान टॉकीज की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पार्किंग (100 बस / कार), पुलिस हॉस्पिटल पार्किंग (50 कार व 100 बाइक ), शिक्षा भवन पार्किंग ( 300 बाइक ), नॉर्थ ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग ( 30 बस व 200 बाइक), खण्डेलवाल सेवा सदन (200 बाइक), बाइक राधा बल्लभ इण्टर कॉलेज (250 बाइक) ।
  • रैली में आए दोपहिया वाहन (जैसे बाइक, स्कूटी, साइकिल ) को कलेक्ट्रेट पार्किंग, तहसील पार्किंग, जीआईसी इंटर कॉलेज पार्किंग, अशोक नगर रोड पार्किंग, माथुर वैश्य धर्मशाला पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!