आगरालीक्स…Agra News: आगरा में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय की टोरंट ने बिजली काटी, अंधरे और गर्मी में हो रही बैठकें, जानें कारण। ( Agra News: Torrent Power team cut electricity supply of Samajwadi Party office for due of 4 Lakh bill#Agra)
आगरा के फतेहाबाद रोड पर समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय है। चार लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने और पिछले कुछ दिनों से बिल जमा न होने पर टोरंट की टीम ने चार दिन पहले सपा कार्यालय की बिजली काट दी। इससे गर्मी और अंधेरे में बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
1.50 लाख टोरंट और 2.50 लाख डीवीवीएनएल का बकाया
सपा जिला कार्यालय पर लगे बिजली के मीटर का 2010 से पहले का डीवीवीएनएल का बकाया है। साल 2012 से 2017 तक सपा की प्रदेश में सरकार रहने के दौरान भी बिजली बिल जमा नहीं हुआ है।
डीवीवीएनएल का करीब 2.50 लाख रुपये और टोरंट का 1.50 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। टोरंट पावर के उपाध्यक्ष शैलेश देसाई का कहना है कि बिल का भुगतान न होने की वजह से कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाई की गई है, यह नियमित प्रक्रिया है। बिजली बिल का भुगतान करने पर सप्लाई जोड़ दी जाएगी। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि सपा कार्यालय के बिजली बिल में कुछ कमियां थी, इसलिए बिल जमा नहीं किया गया है। कमियों को ठीक कराया जा रहा है, इसके बाद बकाया बिल जमा किया जाएगा।