आगरालीक्स..दुखद खबर, सिक्किम में मिलिट्री कैम्प पर लैंडस्लाइड, तीन जवानों की मौत्, छह लापता. सर्च आपरेशन जारी…मानसून के बाद बारिश और बाढ़ की चपेट में पूर्वात्तर राज्य
सिक्किम में भारतीय सेना का कैंप भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइट की चपेट में आ गया जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई. इनके शव बरामद हो गए हैं. चार लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है जबकि छह जवान अभी भी लापता है. इनके लिए सर्च आपरेशन चलाया गया है जो अभी भी जारी है. सेना ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी. जिन जवानों के शव मिले हं उनके नाम हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा हैं. चार दिन से बारिश और बाढ़ की चपेट में पूर्वोत्तर राज्यसिक्किम, असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण बाढ़ और लैंडसलाइड की घटनाओं में अब तक 37 लोगों की मौत की सूचना है. इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं.