Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Tourists visiting Taj Mahal in groups should get concession in ticket rates…#agranews
आगरा

Agra News: Tourists visiting Taj Mahal in groups should get concession in ticket rates…#agranews

267

आगरालीक्स…ग्रुप में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को टिकट दर में मिले रियायत. छह मंदिरों का पर्यटक विकास कार्य पूरा. मंडलायुक्त ने बटेश्वर में प्राचीन कुंड का विकास नवंबर तक पूरा करने के दिए निर्देश

गुरूवार को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हेरिटेज फण्ड समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम आगरा मंडल में प्रगतिमान पर्यटन विकाय कार्यों की समीक्षा की गयी। कार्यदायी संस्था द्वारा यूपीपीसीएल द्वारा जनपद आगरा में शाहगंज में फूलेश्वर महादेव मंदिर, खैरागढ़ में रामजीराम बाबा मंदिर, दिगरौता में बाबा बनखंडी महादेव मंदिर, रहनकलां में नगर कोटा माता मंदिर, सीकरी के ग्राम मागरौल गूजर में पश्चिमाई मंदिर, फतेहाबाद के मैवली खुर्द बीच का शाला में शिवाजी मंदिर आदि का पर्यटन विकास कार्य पूर्ण किया गया। आयुक्त ने बटेश्वर में प्राचीन पवित्र कुण्ड का विकास कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन विभाग द्वारा सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में ईको टूरिज्म का विकास कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं सहभागिता योजना में कराये गये विकास कार्य को लेकर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदया ने अवगत कराया कि कुल 16 कार्य है जिनमें 8 पूर्ण हो चुके हैं जबकि 8 कार्य प्रगतिमान हैं। महोदय ने निर्देश दिए कि शेष सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

जनपद आगरा में प्रस्तावित नई कार्य योजनाएं भी बैठक में प्रस्तुत की गयीं। जिसमें 41 कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। इसमें मुख्य रूप से सदर बाजार के निकट सरदार पटेल गार्डन का विकास, यमुना किनारे राजकीय उद्यान का विकास एवं राजकीय उद्यान में लाल बलवन्त सिंह की छतरी के निकट पर्यटन विकास कार्य कराये जाएंगे। इसके अलावा आगरा की सभी विधानसभाओं में प्रमुख मंदिरों का भी विकास कार्य इसमें प्रस्तावित है। बैठक के अंत में हेरिटेज फण्ड पर भी चर्चा की गयी। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि ताजमहल प्रवेश द्वार के पास लाॅकर रूम का विस्तार किया जाए। साथ ही पर्यटकों द्वारा एक ही दिन में कई स्मारकों के भ्रमण करने या फिर बड़े समूह में स्मारक में आने वालों को टिकट में रियायत देने या अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

error: Content is protected !!