आगरालीक्स….Agra News: आगरा में बाजार, कॉलोनी और रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए रोस्टर तैयार, देखें आपके क्षेत्र में बुलडोजर कब ध्वस्त करेगा अतिक्रमण। ( Agra News: Roaster for anti encroachment drive start from 6th June 2025 in Agra#Agra )
आगरा में नगर निगम ने सड़क, फुटपाथ, कॉलोनियों से अतिक्रमण हटाने के लिए रोस्टर तैयार किया है। यह अभियान छह जून को रूई की मंडी से शुरू होगा और 23 जून तक चलेगा। सुबह 11 बजे से अभियान चलाया जाएगा।
दोबारा अतिक्रमण हटाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
नगर निगम की टीम पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण हटाएगी, नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण होने पर पुलिस को कार्रवाई करनी होगी।
ये है रोस्टर
6 जून रूई की मंडी चौराहे से राम नगर की पुलिया
9 जून राम नगर की पुलिया से लेकर बोदला चौराहे तक
10 जून बोदला चौराहे से कारगिल चौराहे तक
11 जून सिकंदरा चौराहे से कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए अवंतीबाई चौराहा शास्त्रीपुरम गोल चक्कर तक
12 जून भगवान टॉकीज से दयालबाग तक
13 जून को बोदला चौराहे से बिचपुरी मार्ग तक
16 जून को कमला नगर नमकीन गली में
17 जून को मधु नगर चौराहे से देवरी रोड मार्ग तक
18 जून को मधु नगर चौराहे से सेवला तक
19 जून को रामबाग चौराहे से एत्माउददौला रोड तक
20 जून राजपुर चुंगी शमसाबाद रोड पर
21 जून का विभव नगर ताजगंज स्थित शांति मांगलिक कॉलोनी
23 जून को लोहामंडी चौराहे और उसके आस पास