आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बंद कोठी में छापा, सट्टा खेल रहीं दो युवतियां सहित 10 अरेस्ट, कैश के साथ ही मोबाइल जब्त। ( Agra News: Two woman & 8 other arrested in gambling in Agra#Agra )
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया में एक बंद कोठी में पुलिस को सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गुरुवार रात को छापा मारा। पुलिस के छापे से खलबली मच गई। सट्टा खेल रहे युवक और युवतियां भागने लगे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
कैश और मोबाइल जब्त, 10 अरेस्ट
पुलिस ने मौके से 80 हजार रुपये से अधिक का कैश, आठ मोबाइल जब्त किए हैं। इसके साथ ही दो युवतियों सहित 10 को अरेस्ट किया है।
इन्हें किया अरेस्ट
संजय पुत्र प्रकाश इसरानी निवासी बिचपुरी जी डी गोयनका के पास गली में महेश के मकान में किराए पर थाना जगदीशपुरा आगरा उम्र 19 वर्ष
दीपक पुत्र अशोक कुमार निवासी शिवालिक स्कूल के पास बिचपुरी थाना जगदीशपुरा आगरा उम्र 20 वर्ष
जितेंद्र पुत्र घनश्याम निवासी जीडी गोयंका स्कूल के पास बिचपुरी थाना जगदीशपुरा आगरा 4. संजय पुत्र निर्मल निवासी गढ़ी भदोरिया शकुंतला नगर थाना जगदीशपुरा आगरा उम्र 38 वर्ष
विशाल पुत्र राजेश निवासी सब्जी मंडी के पास वारोलिया बस्ती थाना जगदीशपुरा आगरा उम्र करीब 27 वर्ष
लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी पूनिया पाड़ा लोहा मंडी थाना लोहामंडी उम्र करीब 48 वर्ष
गोपाल पुत्र मुंशीलाल निवासी गढ़ी भदोरिया थाना जगदीशपुरा आगरा उम्र करीब 49 वर्ष
संतोष पुत्र शंकर लाल निवासी अग्रवाल डेरी वाली गली बीधा नगर थाना जगदीशपुरा आगरा
संध्या पत्नी ठाकुर दास महल के पास गाड़ी भदोरिया थाना जगदीशपुर आगरा उम्र करीब 20 वर्ष
सुमन पत्नी सोनू निवासी इंद्रावती के मकान में महल के पास गढी भदोरिया थाना जगदीशपुरा आगरा