आगरालीक्स…आगरा—हाइवे पर फरह के परखम आएंगे डॉ. मोहन भागवत. तीन दिन रुकेंगे आरएसएस सरसंघचालक..तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 12 जून को फरह के परखम में आयोजित संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं. वह यहां तीन दिन तक रहेंगे. इधर उनके आगमन की जानकारी पर आला अधिकारी सतर्क हो गए हैं. संघ के पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं.फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधन एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ का सामान्य वर्ग प्रथम का प्रशिक्षण चल रहा है. यह प्रशिक्षण 28 मई से शुरू हुआ था और 18 जून तक चलेगा. इसमें मेरठ,उत्तराखंड और ब्रजप्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए हैं. संघ प्रमुख 12 जून को यहां पहुंचेंगे. 13 जून को यहां संघ की शाखा टोली एकत्रीकरण होगा.