आगरालीक्स…शादी से पहले दूल्हा—दुल्हन को गोली मारने की धमकी. दूल्हा पक्ष को किया फोन—अगर बारात आई तो होगा खतरनाक अंजाम…
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में शादी से ठीक पहले दूल्हा—दुल्हन को गोली मारने की धमकी दी गई है. दुल्हा पक्ष के लोगों के पास ये धमकी भरा फोन पहुंचा है और चेतावनी दी है कि अगर गांव में बारात आई तो दूल्हा दुल्हन को गोली मार देंगे. इससे युवती और उसका परिवार दहशत में आ गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि फोन करने वाले गांव के ही दबंग हैं. उन्होंने दूल्हा पक्ष को फोन कर कहा कि युवती के साथ संबंध हैं. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गांव के ही आरोपी अमन, अवनीश, अतुल और शालजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.