आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी के बीच इस क्षेत्र में 20 दिन से नहीं आ रहा पानी. महिलाओं का फूटा गुस्सा. हाइवे कर दिया जाम…
आगरा में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट बरकरार है. खासकर यमुनापार क्षेत्र में तो पानी संकट कुछ अधिक ही गहराया हुआ है. क्षेत्र में 20 दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है जिसको लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने आगरा—अलीगढ़ हाइवे को जाम कर दिया. जिसके कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए हैं. थाना ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया के ईंट मंडी के पास क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है. इससे परेशान होकर महिलाएं सड़कों पर उतर आईं. आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगा दिया. महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में 20 दिन से पानी नहीं आ रहा है. कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया है.वहीं जाम की सूचना पर बड़ी संख्या पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया.