आगरालीक्स…आगरा—दिल्ली हाइवे पर एक्सीडेंट में युवक की मौत, भाई—बहन घायल. नर्सिंग का पेपर देकर वापस लौट रहे थे तीनों. फरह के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आगरा—दिल्ली हाइवे पर गुरुवार दोपहर एक्सीडेंट में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं. तीनों आगरा में नर्सिंग का पेपर देकर वापस मथुरा अपने घर बाइक से लौट रहे थे लेकिन फरह के पास अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दी जिसमें तीनों घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक सौरभ की मौत हो गई. थाना हाइवे के बाजना में सौरभ रहता था. गुरुवार को वह अपनी चचेरी बहन अंजली और छोटे भाई कपिल के साथ आगरा में नर्सिंग का पेपर दिलाने आया था. पेपर देने के बाद दोपहर को तीनेां बाइक से वापस लौट रहे थे. थाना फरह में एक अज्ञात वाहन ने हाइवे पर इनकी बाइक को टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई जबकि कपिल और अंजली घायल हैं. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.