आगरालीक्स..आगरा के किनारी बाजार में सिलेंडर धमाका. सर्राफा कारोबारी और कारीगर की मौत, चार घायल. टंच का काम करते समय हुआ धमाका….बुरी तरह से जला हुआ बाहर निकला एक कारीगर..फोटो—वीडियो देखें
आगरा के किनारी बाजार चौबेजी का फाटक में थोक सोने चांदी के शोरूम हैं, टंच का काम होता है। गुरुवार दोपहर में किनारी बाजार में टंच का काम चल रहा था, इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज के साथ ही प्रथम तल से मलबा नीचे की तरफ गिरा। व्यस्त बाजार में धमाके की आवाज से अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं ही धुआं छा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इनमें सराफा कारोबारी व संचालक 45 वर्षीय सुनील पुत्र पतंगराव निवासी महाराष्ट्र और कारीगर आदित्य निवासी महाराष्ट्र की मौत हुई है.ये लोग हुए घायल
चंद्रप्रकाश निवासी लोहांडी
अवदूत निवासी राजामंडी
राहुल निवासी माल गांव महाराष्ट्र
शैलेंद्र वर्मा निवासी कमला नगर
सड़क पर तड़पता रहा ब्लास्ट में झुलसा युवक
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, इसमें किनारी बाजार में पहली मंजिल पर अचानक से ब्लास्ट हुआ और मलबा नीचे से गुजर रहे एक युवक पर गिरा। युवक पर लोगों ने पानी डाला। इसके कुछ देर बाद ही एक युवक झुलसा हुआ बाहर की तरफ निकला दिखाई दिया तो दूसरा युवक सड़क पर तड़प रहा था उसके कपड़े जल गए और बुरी तरह से झुलसा हुआ था।
तेज आवाज के साथ हुए धमाके के बाद किनारी बाजार की दुकानें बंद हो गईं, किनारी बाजार के साथ ही फव्वारा सहित आस पास के बाजार से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। घायलों के हाथ और पैर पकड़कर ले जाते हुए भी वीडियो सामने आए हैं। हादसे में दो की मौत बताई जा रही है जबकि तीन से चार लोग घायल हुए हैं।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
व्यस्त बाजार में धमाके की सूचना पर दमकल कर्मियों के साथ ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है, पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
किनारी बाजार में टंच का काम चल रहा था, इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज के साथ ही प्रथम तल से मलबा नीचे की तरफ गिरा। व्यस्त बाजार में धमाके की आवाज से अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं ही धुआं छा गया।
सड़क पर तड़ता रहा ब्लास्ट में झुलसा युवक
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, इसमें किनारी बाजार में पहली मंजिल पर अचानक से ब्लास्ट हुआ और मलबा नीचे से गुजर रहे एक युवक पर गिरा। युवक पर लोगों ने पानी डाला। इसके कुछ देर बाद ही एक युवक झुलसा हुआ बाहर की तरफ निकला दिखाई दिया तो दूसरा युवक सड़क पर तड़त पर रहा था उसके कपड़े जल गए और बुरी तरह से झुलसा हुआ था।