आगरालीक्स…आगरा के पति—पत्नी भी थे अहमदाबाद प्लेन में सवार. लंदन टूर पर जा रहे थे. क्रैश होने के बाद अब तक 200 से ज्यादा शव मिले, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन
अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में अभी तक 200 से ज्यादा लोगों के शव मिल चुके हैं. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का इस हादसे में निधन हो गया है. प्लेन में 242 यात्री सवार थे जिनमें आगरा के पति—पत्नी भी शामिल थे. अकोला के नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया भी प्लेन में थीं. नीरज बड़ोदरा में एक एमएनसी कंपनी में मैनेजर हैं और वे अपनी पत्नी के साथ 10 दिन के लिए लंदन टूर पर जा रहे थे. इनकी 15 साल की बेटी भी है लेकिन वो इनके साथ नहीं थी. लंदन में इनके एक रिश्तेदार भी है. इनके बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन दंपत्ति के प्लेन में मौजूद होने और प्लेन के क्रैश होने के बाद की सूचना पर इनके गांव में तांता लग गया है. परिजन भी चिंतित हैं. टेकआफ के 9 मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमानअहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर एयर इंडिया का विमान टेकआफ हुआ. लेकिन 9 मिनट बाद ही 625 फीट की ऊंचाई पर विमान क्रैश हो गया. यहा विमान लंदन के लिए जा रहेा था जिसमें 242 यात्री सवार थे. इनमें दो पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे. इस विमा हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया. यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है. फिलहाल एनडीआरएफ की भी टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है.