आगरालीक्स…आगरा के शाहगंज में बिल्डिंग गिरी (VIDEO). पृथ्वीनाथ मंदिर के पास हुआ हादसा. मलबे में दबे लोग. पुलिस मौके पर
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक जर्जर बिल्डिंग के गिरने की खबर सामने आई है. हादसे में पति—पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि अन्य लोगों के भी मलबे में दबे होने की सूचना है. हादसा पृथ्वीनाथ मंदिर से पहले एक बिल्डिंग में हुआ है. अचानक यह बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया. इसकी चपेट में आनंदपुरम रोड पर दो लोग घायल हुए हैं और कुछ लोग मलबे में दबे हैं. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.