आगरालीक्स…दुखद, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान का डॉक्टर परिवार भी खत्म. डॉक्टर पति—पत्नी और तीन मासूम बच्चों ने प्लेन में ली थी आखिरी सेल्फी…चंद मिनटों में हो गई मौत
अहमदाबाद प्लेन हादसे ने कई घरों को उजाड़ दिया है. हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की सूचना है. अभी तक 200 से ज्यादा शव भी बरामद हो चुके हैं. वहीं इस हादसे ने राजस्थान के एक डॉक्टर परिवार को भी खत्म् कर दिया. बांसवाड़ा जिले के रहने वाले डॉक्टर पति—पत्नी और इनके तीन मासूम बच्चों की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई. इन्होंने प्लेन के अंदर सेल्फी भी ली लेकिन ये फोटो इनकी जिंदगी आखिरी फोटो रहा. चंद मिनटों में ही प्लेन क्रैश में सभी की मौत हो गई.
बांसवाड़ा के रातीतलाई कॉलोनी में रहने वाले डॉ. जेपी जोशी के बेटे डॉ. प्रतीक जोशी और बहु डॉक्टर कौमी और इनके तीन बच्चे मिराया, नकुल और प्रद्युत लंदन जाने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान एआई171 में सवार हुए थे. लेकिन विमान हादसे ने उनके सपनों को ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही खत्म कर दिया.