आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने निकाला तेल, कूलर और एसी भी हो रहे फेल…न दिन को चैन और न रात को आराम…तापमान आज भी 45 डिग्री सेल्सियस..प्रदेश में सबसे गर्म आगरा
आगरा में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. आगरा पिछले कई दिनों से प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. गर्मी के तेवर इतने सख्त हैं कि लोग दोपहर को घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं. धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. कूलर की हवा नहीं लग रही है तो एसी भी ठंडक कम दे रहा है. घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचाव के लिए खुद को पैक करके निकल रहे हैं लेकिन गर्मी इतनी तेज है कि पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है. देहात क्षेत्रों में लाइट की कटौती हो रही है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में लू का अलर्ट अभी भी बना हुआ है. बारिश के आसार हैं लेकिन 17 जून के बाद से ही. हालांकि शुक्रवार को दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम बदला था और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई थी लेकिन गर्मी कम नहीं हुई.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/06/25) 45.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/06/25) 31.2
Departure from Normal(oC) 1.9