आगरालीक्स…अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मिला ब्लैक बॉक्स. हादसे की वजह आएगी सामने….265 लोगों की मौत् की पुष्टि
अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. दमकल और पुलिस की टीमें विशेष उपकरणों के साथ मेघाणीनगर में मलबे में इसकी खोजबीन कर रही थीं लेकिन इमारत की छत से इसे बरामद कर लिया गया है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने हादसे के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी थी. मंत्रालय ने बताया कि डीएफडीआर को छत से बरामद किया गया है. ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद हादसे की वजहों को समझा जाएगा.इधर शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने भी अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया. गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर को लेकर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 क्रैश हो गई थी. इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई तो वहीं दुर्घटनास्थल पर अन्य 24 लोग भी हादसे का शिकार हुए हैं. इसमें एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया.