आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में निकाला कैंडल मार्च, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि. शहीद स्मारक पर हुई शोक सभा
अहमदाबाद में दो दिन पूर्व हुए भीषण प्लेन क्रैश हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति हेतु विश्व हिंदू महासंघ की ओर से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई और सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और पूरे देश को झकझोर देने वाली है। विश्व हिंदू महासंघ पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है। महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि हादसे में जिन विद्यार्थियों की जान गई, वे देश के भावी डॉक्टर थे। यह क्षति केवल उनके परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की है। शोक व्यक्त करने वालों में मंडल प्रभारी गंगा धाकड़, प्रदेश मंत्री अश्वनी शर्मा, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, मीनू अग्रवाल, शरद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष पंकज गौतम, गौरव अग्रवाल, शिवांग गुप्ता, रानी प्रजापति, जिला संयोजक मधुरम दौनेरिया, जिला प्रभारी दीपक प्रजापति, मंत्री पीयूष बंसल, महानगर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री रामकिशन गर्ग, महानगर संयोजक रोहित गर्ग, उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, हरविंदर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अमित शिवहरे, शिवम शिवहरे, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष मीनू अग्रवाल, निशा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, तृषा सिंघल, रितु भार्गव, लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।