आगरालीक्स…..आगरा में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जोर शोर से संपन्न
आज सायंकाल अग्रसेन सेवा सदन लोहामंडी में टैक्सेशन बार एसोसिएशन की सत्र 2025-26 के नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अक्षय कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव एडवोकेट संजीव वशिष्ठ द्वारा शपथ ग्रहण की गई. साथ में अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में संदीप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष आयकर राघवेन्द्र मधुर सिंघल उपाध्यक्ष जी एस टी संजीव यादव कोषाध्यक्ष देवेश सिंह परिहार ऑडिटर पीयूष खंडेलवाल सचिव जीएसटी मनीष गर्ग सचिव आयकर अवनीश सिंह भदौरिया संयुक्त सचिव आयकर अपूर्व सक्सैना संयुक्त सचिव जी एस टी एवं कार्यकारिणी सदस्य adv महेश सोनी ,भगवान दास अग्रवाल अतुल हरि कुलश्रेष्ठ, हेमंत कुमार गौरव बिंदल नितिन जैन अंकित अग्रवाल द्वारा भी शपथग्रहण की गई.
शपथ ग्रहण का कार्यक्रम एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री दिलीप कुमार खंडेलवाल एवं सदस्यगण गिरीश कुमार अग्रवाल तथा इकबाल बेग द्वारा संपन्न कराया गया गया. समारोह में राजेंद्र प्रसाद दीक्षित राकेश बाबू गर्ग रजनीकांत वर्मा अमित उपाध्याय अभिषेक शर्मा सतीश चंद गुप्ता राजकुमार रावत मनु कुलश्रेष्ठ अरुण सक्सेना राजीव चंदेल राजकिशोर खंडेलवाल प्रमेंद्र पाल सिंह राजीव सक्सैना आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजीव वशिष्ठ द्वारा किया गया. इससे पूर्व वर्ष 2024-25 के पदाधिकारियों द्वारा नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पद की शपथ दिलाई गई और स्मृति चिन्ह दिया गया.