आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल के कर्मचारी का शव मिला है, रात में अपने दोस्तों के साथ गया था। ( Agra News: 22 year old hotel employee found dead in Agra#Agra)
आगरा के उखर्रा राजपुर चुंगी निवासी 22 साल का विष्णु कुमार मेहंदीपुर बालाजी में एक होटल में कर्मचारी है, वह वहां तंदूर का काम करता था। उसके भाई मनोज के अनुसार, विष्णु 15 दिन पहले आगरा आया था उसे सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी जाना था।
रात में दोस्तों के साथ निकला, सुबह शव मिला
रात आठ बजे विष्णु अपने तीन दोस्तों के साथ गया था उसके पास करीब सात हजार रुपये थे। रात में वह घर नहीं लौटा, परिजन चिंता में थे। सोमवार सुबह उखर्रा में नाली में उसका शव मिला, उसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी है।