आगरालीक्स….आगरा में अमृतम् शाखा का संदेश, योग से बने सुंदर जीवन. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व बेला पर विशाल योग शिविर का आयोजन
भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डिफेंस एस्टेट स्थित सेंट्रल पार्क में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में योग प्रेमियों ने सहभागिता की।
योग शिविर में योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य (पतंजलि योग समिति, हरिद्वार शाखा, आगरा) ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विशेष आसनों एवं जीवनशैली सुधारने के उपाय बताए। योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य ने बताया कि आज के समय में हृदय रोग, विशेषकर हार्ट अटैक जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाने से ऐसी स्थिति में सीपीआर की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने सरल योग अभ्यास सिखाए जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हों, जैसे प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि।
योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य के सहयोगी हर्ष आर्य और शुभ आर्य द्वारा शीर्षासन, चक्रासन, सर्वांगासन, मयूरासन और सूर्य नमस्कार जैसे कठिन योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी को प्रेरित किया।
प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का नहीं, आत्मिक और मानसिक संतुलन का भी माध्यम है।
भगवान दास बंसल ने कहा कि यदि हम प्रतिदिन केवल सूर्य नमस्कार को ही अपनी आदत बना लें, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
सीए प्रमोद सिंह चौहान ने कहा कि योग को जीवन में अपनाएं, तन-मन को स्वस्थ बनाएं। अगली पीढ़ी को निरोग भारत दें।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग एक जीवनरक्षक औषधि बन चुका है। यह न केवल शरीर को बल देता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांति देता है।
इस अवसर पर संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता(रामभाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला सहभागिता रेखा अग्रवाल
कार्यक्रम के संयोजक राजेश बंसल, बृजेश बंसल, संदीप मित्तल, राकेश गोयन, अंकित बंसल और राज अग्रवाल थे।
सुदेश अग्रवाल, ज्योति मोहन जिंदल, संजीव गुप्ता गौरव बिंदल, राजेंद्र अग्रवाल (खेरली) बृजमोहन रैपुरिया, पुरुषोत्तम दास, पवन बंसल, सुरेश अग्रवाल, नीरज मित्तल, रवि गोयल, सुधीर जैन, गौरव बिंदल, राजीव मंगल, रोहित बंसल, राहुल मित्तल, अभिषेक गोयल, सुनील बंसल, चिराग गोयल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, अंजू अग्रवाल, आशा गोयन, सपना बंसल, जूली बंसल, अनुभा बंसल, मनीष बंसल, आशी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, मधु गोयल, संचिता बिंदल, याशिका अग्रवाल, अर्चना जैन आदि ने सहभागिता निभाई।