senior Assistant
आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। ( Agra News: Agra Vigilance arrest Senior assistant for Taking Rs 15000 bribe#Agra)
एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा का मीडिया से कहना है कि बाह के गांव गढ़ा पचौरी के रहने वाले राज किशोर अपना मकान और दुकान बनवा रहे थे। मजदूरों का रिकार्ड रखने से संबंधित रजिस्टर न रखने के आरोप में 28 दिसंबर 2024 को उप कर निर्धारण संग्राहक अधिकारी व पउ श्रम आयुक्त द्वारा नोटिस जारी किया गया, 21 मार्च 2025 को श्रम आयुक्त कानपुर द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया। नोटिस की प्रति उप श्रम आयुक्त आगरा को प्रेषित की गई।
15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
नोटिस के चलते राज केशोर के मकान और दुकान का काम अटक गया था, उनसे नोटिस रफा दफा कराने के लिए उप श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रदीप वर्मा 15 हजार रुपये की मांग की, उन्होंने विजिलेंस टीम को शिकायत कर दी। टीम ने जांच की, इसके बाद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और राज किशोर से 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ सहायक प्रदीप वर्मा को अरेस्ट कर लिया। मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।