आगरालीक्स …Agra News: .आगरा में सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स की टीम का छापा, नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप सहित दवाओं का जखीरा जब्त, दो हिरासत में लिए। ( Agra News: CBN, Bareilly team raid in Agra#Agra )
आगरा से बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स की दवाएं नशे के लिए अवैध तरीके से सप्लाई की जाती हैं। शनिवार को बरेली से आई सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स ने फव्वारा दवा बाजार में छापा मारा। जिस थोक की दवा पर टीम छापा मारने पहुंची वह बंद मिली, टीम ने कई घंटे इंतजार किया लेकिन दवा कारोबारी नहीं आए।
दवा कारोबारी के घर पर भी पहुंची टीम
सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स की टीम ने दवा कारोबारी के कमला नगर स्थित घर पर भी पहुंची लेकिन यहां भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
यमुना पार से आटो से जब्त की दवाएं
दोपहर में टीम ने यमुना पार के प्रकाश नगर से आटो से कफ सिरप, नींद की दवा और पेट दर्द की बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त कीं। आटो में दवा रखवाने वाले युवक को भी हिरासत में लिया है। अभी टीम छापे मारी कर रही है।