मथुरालीक्स …Mathura News: यौन शोषण कर वीडियो बनाने वाले बाबा को सीबीआई ने मथुरा से किया अरेस्ट। घर से मिले बालिकाओं के अश्लील फोटो, वीडियो और इलेक्ट्रोनिक उपकरण। ( Mathura News: CBI Arrest Baba From Mathura#Mathura)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बाबा श्याम बिहारी पर कई सालों से छह से 12 साल की बालिकाओं के साथ यौन शोषण कर उनके वीडियो और फोटो बनाकर प्रसारित करने के मामले में 17 जून को दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने 19 जून को मथुरा के जैत क्षेत्र के गांव से आरोपी बाबा श्याम बिहारी को अरेस्ट कर लिया।
घर से मिले अश्लील वीडियो और फोटो
सीबीआई टीम को आरोपी बाबा श्याम बिहारी के घर से बालिकाओं के अश्लील वीडियो और फोटो के साथ ही इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी मिले हैं। फोरेंसिक जांच में भी बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो बनाने की पुष्टि हुई है, इन आंकड़ों की पुष्टि इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण डेटाबेस के साथ ही गूगल से भी की गई, इसमें पता चला कि इलेक्ट्रोनिक सामग्री में बालिकाओं के यौन उत्पीड़न के वीडियो और फोटो हैं, सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है।