आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गोद ली हुई बेटी ने अपनी मां पर लगाए सेक्स रैकेट में धकेलने के आरोप, पुलिस ने मां को हिरासत में लिया।
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती पर उसकी बेटी ने सेक्स रैकेट में धकेलने के आरोप लगाए हैं, नौ साल की बेटी ने एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में उसने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही विरोध करने पर मारपीट करने करने के आरोप लगाए हैं।
मां को पुलिस ने हिरासत में लिया
एसीपी सदर के अनुसार, गोद ली हुई 9 वर्षीय बालिका द्वारा अपनी मां पर लगाए गए आरोपों के संबंध में थाना सदर बाजार पर सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में थाना स्थानीय द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है।