आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और उमस के बाद तेज बारिश, मिली राहत। जानें कल रात में कितने एमएम हुई बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान। ( Agra News: Rain start in Agra after humidity#Agra )
आगरा में सोमवार सुबह बादल छाने के बाद धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। मगर, दोपहर एक बजे के बाद मौसम बदल गया है और तेज बारिश शुरू हो गई है। एमजी रोड के साथ ही शहर के अलग अलग हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, इससे गर्मी और उमस से राहत मिल गई।
कल एक घंटे में 11 एमएम बारिश
इससे पहले रविवार को शाम छह बजे बारिश शुरू हुई थी और करीब एक घंटे तेज बारिश हुई । मौसम विभाग के अनुसार, एक घंटे में 11 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। 29 जून तक मौसम विभाग ने मौसम ऐसा ही बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
24-Jun 25.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
25-Jun 24.0 31.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
26-Jun 23.0 30.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
27-Jun 22.0 30.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
28-Jun 22.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
29-Jun 22.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm