आगरालीक्स…आगरा में बेटे ने अपने ही पिता को छत से फेंका, पड़ोसी से हुई थी लड़ाई…जानें चौंकाने वाला कारण
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के डंडनियापुरा में एक धार्मिक आयोजन के दौरान चल रहे भंडारे में दो पक्षों में विवाद हो गया. ये दोनों पड़ोसी थे. इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक बेटे ने अपने ही पिता को छत से नीचे फेंक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जासकता है कि एक व्यक्ति अपने ही पिता को छत से नीचे फेंक रहा हे.अब जानिए क्या है मामला
थाना निबोहरा के डंडनियापुरा में बुधवार शाम को भंडरे का आयोजन था. सभी लोग व्यवस्थाओं को लेकर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान गांव में आमने—सामने रहने वाले रवि और तुकमान के बीच भंडरे में किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई. यहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया लेकिन घर पहुंचते ही इनके बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई. एक दूसरे पर पथराव करने लगे.
फंसाने के लिए पिता को फेंका
इस दौरान रवि ने अपने पिता लाखन सिंह को छत से नीचे फेंक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए रवि ने यह कदम उठाया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच की जा रही है.