Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s Gokulpura reverberated with Harinam Sankirtan during Shri Jagannath Rath Yatra…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s Gokulpura reverberated with Harinam Sankirtan during Shri Jagannath Rath Yatra…#agranews

386

आगरालीक्स…आगरा का गोकुलपुरा हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा.. श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब…निताई गौर मंडल ने निकाली भव्य रथ यात्रा

भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन पर्व पर निताई गौर मंडल द्वारा आयोजित पांचवीं वार्षिक रथ यात्रा अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। आयोजन का मुख्य केंद्र रथ यात्रा रही, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान के दर्शन किए। रथ यात्रा का शुभारंभ श्री ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, गोकुलपुरा से हुआ, जो बल्काबस्ती, राजामंडी, मनसा देवी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। मार्गभर में रथ पर विराजित भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य स्वरूपों का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगरवासियों ने रास्ते में पुष्पवर्षा, फल, जल एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया।

रथ की रस्सी खींचकर मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने यात्रा का शुभारंभ किया। पं. दिनेश चन्द्र शर्मा, पप्पू पुजारी, ललित कांत, रामकुमार, सुनील वर्मा मुख्य अतिथि के श्री विग्रहों की आरती उतारी। पंडित दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि रथ यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच गहरा आध्यात्मिक संबंध है, जिसे हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से जीवंत किया जाता है। पंडित ललितकांत ने जानकारी दी कि पांच वर्ष पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन विग्रह उड़ीसा के पुरी धाम से विशेष रूप से लाए गए थे, जिनकी सेवा एवं रथ यात्रा का आयोजन निताई गौर मंडल द्वारा भक्तिभाव से किया जाता है।

रथयात्रा से 36 घंटे पूर्व अधिवास संस्कार हुआ और यात्रा से पूर्व 24 घंटे तक अखण्ड श्री हरिनाम संकीर्तन किया गया। हरिनाम संकीर्तन के दौरान वातावरण "हरे कृष्ण हरे राम" के मंत्रों से गुंजायमान हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर भगवान के चरणों में लीन हो गए। कार्यक्रम में विष्णु पोरवाल, मनीष वर्मा भरत वर्मा, हीरालाल, नरसी वर्मा, पप्पे वर्मा, राकेश वर्मा, मोहन लाल, प्रदीप गुप्ता, अमन बजरंगी, सुरेंद्र वर्मा करन सोनी, चन्द मोहन गोयल, सुमित, दीवांशु, कान्हा वर्मा, आयुष, मयंक, भानु वर्मा, कृष्ण आदि ने व्यवस्था संभाली।
समापन अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ भगवान के श्रीचरणों में आरती कर भक्तों ने रथयात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

आगरा

Agra Live News: The Somnath Swabhiman Yatra departs from Agra for Gujarat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से गुजरात के लिए निकली सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी...

error: Content is protected !!