मथुरालीक्स…थाने के समाने खड़े डीजल के खाली टैंकर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार. धू धू कर जला टैंकर. पुलिसकर्मियों के छूट गए पसीने..
मथुरा के थाना जैंत के सामने कबाड़ में खड़े डीजल के खाली टैंकर पर हाइटेंशन लाइन का तार गिरने से उस पर आग लग गई. आग लगते ही पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. उसके पहुंचने पर समय रहते आग पर काबू पाया गया. अन्यथा आग से अन्य वाहनों में भी आग लग सकती थी.थाना जैंत के सामने मुकदमे में पाबंद वाहन खड़े रहते हैं. शुक्रवार दोपहर इनके ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कबाड़ में खड़े डीजल के खाली टैंकर के ऊपर गिर गया. जिससे टैंकर में आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगा. पुलिसकर्मियों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना पर पहुंच गईं. काफी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया गया. इससे अन्य वाहन आग की चपेट में आने से बच गए.