आगरालीक्स …Agra News: अजब गजब, आगरा के आंबेडकर विवि के नोडल केंद्र पर सीनियर की जगह जूनियर बीएससी कृषि की परीक्षा देते पकड़ा गया। ( Agra News: Munnabhai Caught in Bsc Agriculture Exam of DBRAU, Agra#Agra)
बीएससी(कृषि) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं नोडल सेन्टर छलेसर परिसर में चल रही थी। डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस, छलेसर परिसर में प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे में प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी फॉर ऑर्नामेंटल क्रॉप्स, मैप एंड लैंड स्पेसिंग की परीक्षा हो रही थी। इसी में आरबी(पीजी) कॉलेज के छात्र यशवंत मीना पर शक हुआ। जांच में सामने आया कि यशवंत के स्थान पर कोई दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा है। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्षित बताया। वह भी कृषि का ही छात्र है और द्वितीय सेमेस्टर का है यानी जूनियर है। नोडल केन्द्र ने विवि के नियमों के अनुसार कार्रवाई कर दी। इसके साथ ही पुलिस में तहरीर भी दे दी।