आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पथरी की दवा देने से सुर्खियों में आए डौकी के बाबा मुंशीदास की 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने में तहसीलकर्मियों सहित सात पर चार्जशीट दाखिल की गई है। ( Agra News: Charge sheet file in Rs 300 Crore property case of Baba Munshidas Dauki)
आगरा के डौकी में बाबा मुंशीसाद की 80 के दशक में दही में पथरी निकालने की दवा देने से ख्याति फैली थी बड़ी संख्या में आस पास से लोग बाबा मुंशीदास से दवा लेने के लिए जाते थे। बड़ी संख्या में अनुयायी बनने और दान आने के बाद उन्होंने डौकी में विशाल आश्रम बनवाया, फतेहाबाद, रकाबगंज में दुकानों और मकान खरीदे।
बाबा की हत्या के बाद संपत्ति हड़पने के लिए बनी फर्जी वसीयत
2017 में बाबा मुंशीदास की आश्रम में हत्या कर दी गई थी। उनकी दो पत्नी थी पहली पत्नी राजवती और दूसरी पत्नी उर्मिला। पहली पत्नी राजवती र्म विमला अपने बेटे राजकुमार को लेकर देहरादून चली गई थीं, बाबा के आश्रम में रहने वाली उर्मिला से उन्होंने दूसरी शादी की थी और उर्मिला से बाबा के पांच बच्चे थे। बाबा की मौत के बाद दोनों पत्नियों में विवाद शुरू हो गया। उर्मिला ने एसआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी, इसमें आरोप लगाए गए कि उनके पति बाबा मुंशीदास की संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराए गए हैं।
फर्जी वसीयत तैयार करने में लगाई गई चार्जशीट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने विवेचना की। जांच में सामने आया कि बाबा मुंशीदास की पहली पत्नी राजवती के बेटे राजकुमार ने फर्जी वसीयत तैयार करने वाले गिरोह के साथ मिलकर पूरा खेल किया। जिल्दबही को फाड़ा गया, जिस नंबर पर वसीयत चढ़ाई गई थी वह निधि अग्रवाल के नाम पर दर्ज थी, तहसील अभिलेखों में हेरफेर करने और तहसील के रिकार्ड में दर्ज कराने के मामले में जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसमें बाबा मुंशीदास की पहली पत्नी राजवती, बेटे राजकुमार के साथ ही प्रशांत शर्मा, अजय सिसौदिया, गुरु कपूर उर्फ कम्मो निवासी लोहामंडी, तहसील का प्राइवेट कर्मी टीटू उर्फ टेली मैक्स निवासी मधु नगर चित्र सिंह को आरोपयिों में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, राजवती ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है अन्य आरोपी जेल में हैं।