आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सुल्तानगंज पुलिया नाला खूबसूरत दिखाई देगा, मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के लिए नाला ढका जाएगा और नाले पर ही मेट्रो स्टेशन बनेगा। ( Agra News: Sultanganj Pulia drain covered for Metro elevated Track#Agra )
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक का काम शुरू हो चुका है। इसी के तहत सुल्तानगंज की पुलिया पर मेट्रो स्टेशन बनना है, अब्बू उल्लाह दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बनेगा और यह ट्रैक नाले के बगल में बनाया जा रहा है। नाले को ढका जाएगा और सफाई के लिए मेनहौल छोड़े जाएंगे, नाले को खूबसूरत लुक दिया जाएगा।
कमला नगर मेट्रो स्टेशन से दूसरी तरफ जाएगी मेट्रो की लाइन
सुल्तानगंज की पुलिया के बाद अगला स्टेशन कमला नगर होगा, इससे मेट्रो हाईवे की दूसरी तरफ चली जाएगी और कमला नगर मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद यमुना पर बन रहे पुल से होते हुए मेट्रो रामबाग मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी इसके बाद मंडी समिति, शाहदरा और कालिंदी विहार मेट्रो स्टेशन बनेंगे। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरा मेट्रो कॉरिडोर 15 किलोमीटर लंबा है।