आगरालीक्स…आगरा में बिना ताले टूटे घर के अंदर से लाखों की चोरी. गांव गई थी फैमिली 23 दिन बाद वापस लौटै तो घर के अंदर से अलमारी में रखा कैश और जेवर मिले गायब. पुलिस कर रही जांच
आगरा के थाना सदर स्थित मुस्तफा क्वार्टर के जी ब्लॉक में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां रहने वाले मनोज यादव अपने परिवार के साथ गांव गए थे. 23 दिन बाद घर लौटे तो अलमारियां खुली हुई थीं, सामान बिखरा हुआ था और लाखों के जेवर और कैश गायब था. बड़ी बात ये है कि घर के ताले लगे हुए थे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है.मनोज यादव ने बताया पूरा परिवार गांव गया था. घर की चाबी पड़ोसी को दे गए थे. रविवार दोपहर वापस लौटे और पड़ोसी से चाबी ली. घर के सारे ताले लगे हुए थे. ताले खोलकर घर में दाखिल हुए और कमरे में गए तो होश उड़ गए. अलामी के ताले टूटे हुए थे. सामान बिखरा हुआ था. अलमारी से कैश और जेवर गायब थे. मनोज यादव के अनुसार घर से चोर करीब 40 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं. घर में दो भाइयों के अलावा उनकी बहन के जेवर रखे थे. इधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई. सीसीटीवी देखे जा रहे हैं. पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है ओर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं.