आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध् कालेज और आवासीय संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी। 15 जुलाई के बाद शुरू कालेजों में कक्षाएं शुरू होंगी। ( Agra News: DBRAU, Agra Last date for Admission form extended till 1st July 2025#Agra )
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025- 26 से तीन वर्षीय स्नातक और चार वर्षीय स्नातक आनर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं। कालेजों में प्रवेश के लिए समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन कर सकते हैं। मगर, अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आठ मई को प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। समर्थ पोर्टल पर 54 हजार पंजीकरण हुए हैं।
15 जुलाई तक तिथि बढ़ाने की तैयारी
विवि के कॉलेज और आवासीय संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है।