आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्टॉप डायरिया अभियान शुरू किया गया है। ( Agra News: Stop Diarrhea campaign start in Agra#Agra)
20 जून से 31 जुलाई 2025 चलने वाले स्टॉप डायरिया अभियान में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को बीमारी से बचाने और बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को 'शून्य तक लाना' लक्ष्य रखा है। इस अभियान थी "डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान" ।
ओपीडी में ओआरएस कॉर्नर
ओपीडी में ओआरएस जिंक कॉर्नर की स्थापना की गई है, जहां मरीजों और परिजनों को डायरिया के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ समुदाय में भी ज़रूरतमंद लोगों को निुशल्क ओआरएस एवं जिंक टैबलेट वितरित किए जाएंगे और ओआरएस घोल को बनाने की विधि समझाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन, रील मेकिंग एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके विजेताओं को आज के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।