आगरालीक्स…Agra News: आगरा आयुष्मान योजना से मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने में में नंबर वन है। ( Agra News: 5542 Aayushman Beneficiary treated in Agra#Agra)
आयुष्मान योजना से लाभ लेने वाले मरीजों का हर महीने आंकड़े जारी किए जाते हैं। मई महीने के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा आयुष्मान योजना से लाभ आगरा के अस्पतालों में उठाया गया है। आगरा में मई के महीने में 5542 मरीजों को इलाज दिया गया।
5.75 लाख नए लाभार्थी जुड़े
आगरा मंडल के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा में 5.75 लाख नए आयुष्मान लाभार्थी जुड़े हैं। आयुष्मान योजना के 24.56 लाख लाभार्थी हैं। आगरा में योजना से अनुबंधित 72 निजी अस्पतालों में मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।