आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुल गए हैं, आंखें मलते हुए बच्चे स्कूल गए, मम्मी पापा का भी टाइम टेबल बदल गया है। पहले दिन मस्ती की कक्षाएं। ( Agra News: School opens after summer vacation in Agra#Agra )
गर्मियों की छुट्टी के बाद अधिकांश स्कूल एक जुलाई यानी मंगलवार से खुल गए। छुट्टी में बच्चे अपनी मर्जी से देर रात तक सो रहे थे और सुबह आठ से नौ बजे के बाद बीच में जागते थे लेकिन स्कूल खुलने के बाद सुबह पांच से छह बजे जागना पड़ा। बच्चों के साथ ही उनके मम्मी पापा भी सुबह जल्दी बिस्तर से उठ गए और बच्चों को तैयार करने में जुट गए।
होम वर्क के साथ मस्ती की कक्षाएं
गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को होम वर्क गया, पहले कुछ दिन तक होम वर्क चेक करने के साथ ही बच्चों की मस्ती की कक्षाएं होंगी। एक दूसरे से गर्मियों की छुट्टी में कहां गए इस बारे में बच्चे पूछते हैं, अपने अनुभव साझा करते हैं, इसके बाद पढ़ाई शुरू होती है।