मथुरालीक्स…दर्दनाक, जंक्शन पर अहमदाबाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होते समय युवक का पैर फिसला. ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर शरीर के हो गए दो टुकड़े
आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर अहमदाबाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होते समय एक युवक का पैर फिसल गया जिसके कारण वह प्लेटफार्म और ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए. जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा और परिजनों को सूचना दी.मृतक युवक का नाम कोमल सिंह निवासी खंदारी गढ़ी हाथरस बताया गया है. थाना प्रभारी का कहना है कि शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर प्लेटफार्म पर रखवाया. मृतक के सामान की तलाशी में मिले कागजों से उसकी पहचान की गई. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. मृतक कोमल सिंह मजदूरी करने के लिए गुजरात जा रहा था.