Monday , 20 April 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: Farmers in Agra said- Today we are saying ‘Jai Jawan’ but not ‘Jai Kisan’…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra News: Farmers in Agra said- Today we are saying ‘Jai Jawan’ but not ‘Jai Kisan’…#agranews

733

आगरालीक्स…आगरा में किसान बोले— आज ‘जय जवान’ तो हो रही, पर ‘जय किसान’ नहीं. किसान और मजदूरों के हित में सरकार नहीं कर रही काम, संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा को मजबूत करके करेंगे बड़ा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा और जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन सहित किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित से जुड़े देशभर के 110 संगठनों को एकजुट कर गठित किए गए संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा द्वारा बुधवार को फतेहाबाद रोड पर होटल अतिथि के निकट स्थित मंडल कार्यालय पर किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में हुंकार भरी गई। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था किंतु आज जय जवान तो हो रही है पर जय किसान नहीं हो रही। जवानों की तरह ही भारत सरकार द्वारा किसानों को भी शिक्षा व इलाज प्रदान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने 60 साल व इससे अधिक उम्र के अन्नदाता किसानों को ₹5000 मासिक वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने की भी पुरजोर माँग उठाई।

भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्रत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि हमने मिलकर संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा का गठन किया है। अब तक इस मोर्चे से लगभग 110 संगठन जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी गारंटी कानून लागू करना चाहिए। हम इसके लिए पुरजोर तरीके से बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. तरुण शर्मा ने जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि डीएपी यूरिया का जहर आज पूरी प्रकृति के अंदर घुल चुका है। अगर हम लोग जैविक खेती नहीं करेंगे तो हमारी आने वाली नस्लें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। हमारा पूरा संगठन जैविक खेती के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि इन सभी माँगों को लेकर हम शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री को 15 सूत्रीय ज्ञापन देंगे।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा कि सरकार की तानाशाही चल रही है। सरकार किसानों और मजदूरों के हित में कोई काम नहीं कर रही। महँगाई चरम पर है। शिक्षा के नाम पर खुली लूट चल रही है। ऐसे में हम सब संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं। शीघ्र ही संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा द्वारा एक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा। चमन प्रधान ने भारत सरकार द्वारा गरीब लोगों को दिए गए बिजली कनेक्शन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन गरीब लोगों के बिजली के बिल माफ किए जाएँ.. संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष असद आलम खान ने भी किसानों के हित व किसान संगठनों की एकता के संकल्प को दोहराया। इस दौरान जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए गए।

भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार, समाजसेवी डॉ. प्रकोष्ठ से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रिंकू जी, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक राजोरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके मिश्रा, रजनी वर्मा, सुनील, अभिषेक, मुकेश सोलंकी, ओमकार जादौन, रॉकी चौहान आदि किसान देवता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP Distt Executive Committee declare

आगरालीक्स..Agra News: आगरा भाजपा की महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित, 8...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP leader Shivpal Yadav said in Agra – our government will make Bah a district…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा नेता शिवपाल यादव बोले—बाह को हमारी सरकार बनाएगी जिला....

error: Content is protected !!