आगरालीक्स… Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और 520 कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 15 जुलाई तक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। ( Agra News: 15th July last date for admission in DBRAU, Agra#Agra )
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025- 26 से तीन वर्षीय स्नातक और चार वर्षीय स्नातक आनर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। स्नातक में प्रवेश के लिए आठ मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं। 30 जून अंतिम तिथि थी लेकिन अब इसे बढ़ा यिा है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा कर 15 जुलाई कर दी गई है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही छात्र कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।