आगरालीक्स आगरा में बारिश में मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा, डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान। ( Agra News: Dengue & Malaria risk increases in Agra#Agra )
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 11 जुलाई से आशाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरुक करेंगी। सीएमओ ने बताया कि नगर विकास, पशु पालन विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, षिक्षा विभाग, सूचना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस अभियान के दौरान साफ-सफाई, झाडियों की कटाई, तालाबों की सफाई एण्टीलार्वा छिडकाव एवं फॉगिंग, शुद्ध पेय जल, पुष्टाहार, स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा तथा सभी दिव्यांग बच्चों को शतप्रतिशत आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने सहित स्वास्थ्य विभाग की समस्त गतिविधियों के पूर्ण प्रतिवद्धता के साथ संचालित करने के दिशा निर्देश दिये गए हैं।
मच्छरों से करें बचाव के लिए ये करें—
- खुले में शौच न करें
- साबु से हाथ धोएं
- घरों के आसपास साफ-सफाई रखें
- जल जमाव न होने दें
- कूलर के उपयोग न होनें पर उसे साफ करके रख दें