आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में सजने जा रही जनकपुरी में ‘जनक महल’ के लिए स्थान की हो गई घोषणा. इस पार्क में भव्य और दिव्य रूप से आकार लेगा जनक महल
आगरा में हर बर्ष की तरह इस साल छह सितंबर से 25 सितंबर तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. वहीं, 17 सितंबर को रामबारात निकलेगी, इसके साथ ही 17 से 19़ सितंबर तक जनकपुरी का आयोजन होगा. हर बार अलग अलग क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन होता है इस बार कमला नगर में जनकपुरी का आयोजन होगा. आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. कमला नगर वासियों ने जनकपुरी आयोजन पर खुशी जताई है और इसे भव्य और दिव्यता के साथ मनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.शिवम पार्क में बनेगा जनक महल
जनकपुरी महोत्सव के लिए जनक महल के लिए स्थान का भी चयन कर लिया गया है. भव्य और दिव्य जनक महल कमला नगर के बी ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में सजाया जाएगा. राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने जनक महल के लिए स्थान की घोषणा की.
राजेश अग्रवाल, रसोई रतन जनकपुरी आयोजन में राजा जनक बनेंगे. बीते दिनों कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को समिति का मुख्य संरक्षक और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग को मार्गदर्शक घोषित करते हुए उनका माल्यार्पण पर स्वागत किया गया. कई महत्वपूर्ण नामों के बावजूद अपने चयन से गदगद राजा जनक बनाए गए राजेश अग्रवाल ने स्टैंडिंग कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मेरे पिछले जन्मों के पुण्यों का ही सुफल है जो मुझे जगत जननी माता जानकी का कन्यादान लेने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। उनके साथ रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल के चेहरे पर भी खुशी झलकी।