आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में कार खड़ी करने को लेकर पार्किंग ठेकेदार और सीए (अधिवक्ता) के बीच मारपीट, ..थाने तक पहुंचा मामला. वीडिेयो देखें
आगरा के संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार और सीए (अधिवक्ता) के बीच कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि ठेकेदार ने सीए (अधिवक्ता) के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया जिस पर बड़ी संख्या में वकील थाना हरीपर्वत पहुंच गए. विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मामला संज्ञान में आने के बाद पहुंचे हैं.जानें क्या है मामला
संजय प्लेस स्थित बिल्डिंग में सीए (अधिवक्ता) शशांक का कार्यालय है. गुरुवार सुबह 10 बजे वह पार्किंग में कार खड़ी कर रहे थे, इसी दौरान पार्किंग संचालक कर्मवीर बघेल से कार खड़ी करने को लेकर बहस हो गई. बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोप है कि सीए (अधिवक्ता) के कपड़े फाड़ डाले. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनेां पक्षों को लेकर थाने आ गई और हवालात में बंद कर दिया. जानकारी होने पर बड़ी संख्या में वकील और भाजपाई थी थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे. दोपहर दो बजे उत्तरी विधानसभा के विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल भी पहुंच गए यहां पर जोरदार विरोध के बाद पुलिस ने अधिवक्ता को छोड़ दिया है जबकि पार्किंग ठेकेदार अभी भी पुलिस हिरासत में है.