आगरालीक्स…कई बार लो बजट फिल्में आती हैं और कमाल कर जाती हैं, फिल्मों के शौकीन हैं तो ये दो फिल्में भी जरूर देखें, ओटीटी पर मौजूद
आगरा में फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपको दो ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाल ही में रिलीज हुईं। जिनके लिए न तो कोई बहुत बड़ा शोर—शराबा हुआ और न ही बहुत बड़े सुपरस्टार इनमें थे। बावजूद इसके इन फिल्मों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इनमें से पहली फिल्म का नाम है टूरिस्ट फैमिली। मोस्ट एंटीसिपेटेड न सही, लेकिन कम बजट में बनी टूरिस्ट फैमिली इस साल की बेस्ट रेटेड मूवीज में से एक है। ये अलग बात है कि इस फिल्म के बारे में चर्चा नहीं हो रही।फिल्म में दिखाया गया है कि एक परिवार जो श्रीलंका से इलीगल इंडिया आया और बसना चाहता है, लेकिन बीच में कुछ ऐसा हो जाता है कि इस परिवार की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस फिल्म के कुछ सीन्स में आपको रोना आ जाएगा। फिल्म एक कॉमेडी डामा है, और आपको भरपूर हंसाएंगे। बहुत से कैरेक्टर्स हैं जिनकी लाइफ से आप जुड़ जाते हो। पावरफुल राइटिंग है। फैमिली फ्रेंडली फिल्म जो दिल खुश कर देगी।
दूसरी फिल्म का नाम है स्टोलिन। यह डेढ घंटे की एनगेजिंग मूवी है। यह एक असली कहानी से इंस्पायर है। बताया जा रहा है कि कई अवॉर्ड जीत चुकी है। शुरू होते ही अपने टॉपिक पर आ जाती है। रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोरी हो जाता है और मुख्य किरदार दो भाई फंस जाते हैं। आगे जो होता है डरावना लगता है। फिल्म में न म्यूजिक है और न ही डामा केवल एक्टिंग के दम पर कलाकार आपको बांध लेते हैं। अभिषेक बनर्जी के अलावा भी बाकी एक्टर दमदार हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स सुकून भी देगा और दर्द भी।