आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने की पसीओएस और मीनोपॉज पर चर्चा. लक्षणों के गैर-हार्मोनल उपचार की दी जानकारी..
आगरा मीनोपॉज सोसाइटी ने 3 जुलाई 2025 को होटल क्लार्क शिराज में एक सीएमई का आयोजन किया। डॉ. सविता त्यागी ने पीसीओएस और मीनोपॉज पर चर्चा की। डॉ. संजना महेश, अध्यक्ष मीनोपॉज सोसाइटी ने मीनोपॉज के लक्षणों के गैर-हार्मोनल उपचार पर बात की। डॉ. अंजू शर्मा और डॉ. निधि बंसल द्वारा भूलने की समस्या पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञ पैनलिस्ट डॉ. आरती, डॉ. गरिमा और डॉ. रत्ना शामिल थीं। पैनलिस्ट में डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. विशाल सिन्हा, डॉ. रश्मि और डॉ. गायत्री भी शामिल थे।
डॉ. कीया पराशर, डाॅ सुनीता पंजवानी, डॉ. हेमा सदाना, डॉ.मधु राजपाल, डा संतोष सिंघल, डॉ. रश्मि सिंह और लगभग 60 डॉक्टरों ने इस सीएमई में भाग लिया और इसकी सराहना की। मीनोपॉज सोसाइटी एक ऐसा मंच है जहां किसी भी विशेषज्ञता के डॉक्टर शामिल हो सकते हैं। इस सोसाइटी का उद्देश्य मीनोपॉज के बारे में जागरूकता बढ़ाना और डॉक्टरों को नवीनतम जानकारी प्रदान करना है।